अयोध्या दीपोत्सव के बाद दीयों से तेल बटोरते दिखे लोग, यूपी सरकार पर भड़के अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या दीपोत्सव के बाद दीयों से बचा तेल निकालते गरीबों का वीडियो शेयर किया और यूपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेल लेने पहुंचे लोगों को डंडों से पीटा गया। उन्होंने कहा, "हम अपनी 'पीडीए सरकार' बनने पर सरसों का तेल देंगे...जिससे किसी शोषित/वंचित/गरीब को 'भाजपाइयों' से बेंत ना खानी पड़े।"