अयोध्या में दीपोत्सव पर 5 भाषाओं में होगी रामलीला, फिलीपींस की टीम भी करेगी मंचन

अयोध्या में दीपोत्सव पर संस्कृति विभाग की ओर से 6 और 7 नवंबर को 15 मंचों पर रामलीला का आयोजन किया जाएगा। पहली बार केरल, असम और जम्मू-कश्मीर की रामलीला टीमें अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में मंचन करेंगी। वहीं, फिलीपींस की रामलीला टीम भी इस आयोजन का हिस्सा बनेगी। इसके साथ उत्तराखंड और बंगाल की रामलीलाओं का मंचन भी होगा।

Load More