अयोध्या दर्शन करने आई लड़की संग होटल कर्मचारी ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने दी प्रतिक्रिया
पटना (बिहार) से अयोध्या (यूपी) दर्शन करने पहुंचे एक शख्स की नाबालिग बेटी संग एक होटल के कर्मचारी ने कथित तौर पर अश्लील हरकत की है। शख्स के आरोप का वीडियो वायरल होने पर एसपी सिटी (अयोध्या) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।