अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर साधु ने त्रिशूल से पुलिसकर्मी के पेट पर किया हमला, हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर एक साधु ने त्रिशूल से दीपक नामक पुलिसकर्मी के पेट पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। घायल पुलिसकर्मी के साथियों के अनुसार, साधु यात्रियों को परेशान कर रहा था और शांत रहने के लिए कहने पर उसका दीपक से विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार किया है।