अयोध्या में 12 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता से मिलने के बाद रो पड़े यूपी के मंत्री संजय निषाद
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अयोध्या में 12 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की है। वहीं, पीड़िता से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते समय वह रोने लगे जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि मुईद खान नामक सपा नेता पर एक शख्स के साथ मिलकर पीड़िता का गैंगरेप करने का आरोप है।