अयोध्या में 12 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के आरोपी व सपा नेता की अवैध बेकरी पर चला बुलडोज़र

अयोध्या (यूपी) में 12-वर्षीय लड़की से गैंगरेप के आरोपी व सपा नेता मुईद खान की अवैध बेकरी को शनिवार को प्रशासन की टीम ने बुलडोज़र से ढहा दिया। मुईद ने करीब ढाई माह पहले इसी बेकरी में एक शख्स संग मिलकर लड़की का कथित तौर पर गैंगरेप किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीड़िता से मुलाकात की थी।

Load More