अयोध्या में 20 नवंबर से गुनगुने जल से रामलला को कराया जाएगा स्नान, ओढ़ाई जाएगी रज़ाई

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में राम मंदिर में 20 नवंबर (अगहन की पंचमी) से भगवान रामलला की मूर्ति को रज़ाई ओढ़ाई जाएगी। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ रामलला को गुनगुने पानी से स्नान कराया जाएगा और गर्म तासीर वाले भोजन का भोग लगाया जाएगा। ज़रुरत पड़ने पर ब्लोअर भी लगाया जाएगा।

Load More