अयोध्या में 25 लाख दीये जलाकर बनाया गया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, तस्वीरें आईं सामने
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में दिवाली की पूर्व संध्या पर बुधवार को 'दीपोत्सव' कार्यक्रम में करीब 25.12 लाख दीये जलाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। इस दौरान 1121 लोगों द्वारा एकसाथ आरती किए जाने का भी गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। गौरतलब है कि पिछले साल अयोध्या में 'दीपोत्सव' कार्यक्रम में 22.23 लाख दीये जलाए गए थे।