अयोध्या में 4 साल की बच्ची का पड़ोसी ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी के पैर में मारी गोली
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में जन्माष्टमी के दिन एक 4 साल की बच्ची का उसके पड़ोसी द्वारा बहला-फुसलाकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं, वारदात के कुछ घंटे बाद पुलिस ने सलमान नामक आरोपी को एक मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।