अयोध्या में ज़मीन खरीदना हुआ महंगा, 8 साल बाद 200% तक बढ़ा सर्कल रेट
'द इंडियन एक्सप्रेस' के अनुसार, लगभग 8 वर्षों के बाद अयोध्या (यूपी) के सर्कल रेट में 200% तक की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल शहर में राम मंदिर के निर्माण के बाद यह फैसला लिया गया है। सर्वाधिक बढ़ोतरी राम मंदिर के पास वाले क्षेत्रों में हुई है। वहीं, सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी तिहुरा मांझा गांव में 200% हुई है।