अयोध्या में प्रचार के दौरान डिंपल यादव के गले में आकर गिरी फूलों की माला, सामने आया वीडियो

अयोध्या (यूपी) के मिल्कीपुर में उपचुनाव प्रचार करने पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव के रोड शो के दौरान एक कार्यकर्ता ने 'डिंपल भाभी ज़िंदाबाद' कहते हुए हवा में फूलों की माला उछाली जो सीधे उनके गले में जाकर गिरी। मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें डिंपल मुस्कुराती दिख रही हैं। रोड शो में डिंपल खुली जीप पर सवार थीं।

Load More