अयोध्या में रेड के दौरान कार में मिला करोड़ों का खज़ाना, 350 किलो चांदी और सोने के जेवरात ज़ब्त

अयोध्या (यूपी) में जीएसटी विभाग ने अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पोर्ट्स कार से करोड़ों रुपए का खज़ाना ज़ब्त किया है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, कार से करीब 350 किलोग्राम चांदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए। वाहन में मौजूद व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज़ नहीं दिखा सका जिसके बाद आभूषण समेत कार को ज़ब्त कर लिया गया।

Load More