अयोध्या में राम मंदिर की वर्षगांठ की बदली तारीख, 22 जनवरी को नहीं होगा आयोजन
अयोध्या में राम मंदिर की वर्षगांठ की तारीख में बदलाव किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने बताया है कि वर्षगांठ हिंदू पंचांग के मुताबिक मनाई जाएगी। पिछले वर्ष प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई थी और हिन्दू पंचांग के मुताबिक उस दिन पौष शुक्ल द्वादशी थी तो इस बार यह 11 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी।