अयोध्या में राम मंदिर परिसर में आकार लेते शिव मंदिर व हनुमान मंदिर की ताज़ा तस्वीरें हुईं जारी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अयोध्या में राम मंदिर परिसर में निर्माणाधीन शिव मंदिर, सूर्य मंदिर, दुर्गा मंदिर, गणपति मंदिर और हनुमान मंदिर की ताज़ा तस्वीरें X पर जारी की हैं। ट्रस्ट ने लिखा, "श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम लला के विराजमान होने को एक वर्ष होने वाला है…मंदिर निर्माण के शेष कार्य में भरपूर तेज़ी आई है।"