अयोध्या में रामपथ के निर्माण व सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही को लेकर 6 अफसर किए गए निलंबित

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में 14 किलोमीटर लंबे रामपथ के निर्माण और सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही बरतने के आरोप में लोक निर्माण विभाग और यूपी जल निगम के 6 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि अयोध्या में हाल ही में बारिश होने के बाद रामपथ पर कई जगह गड्ढे हो गए थे।

Load More