अयोध्या में रामपथ पर पहली बारिश के बाद ही हुए कई गड्ढे
अयोध्या (यूपी) के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बनाए गए रामपथ पर पहली बारिश के बाद कई जगह गड्ढे हो गए हैं जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, लोक निर्माण विभाग ने इन गड्ढों को भरवा दिया है। 'अमर उजाला' के मुताबिक, बारिश में निर्माणाधीन राम मंदिर की छत से भी पानी टपकने लगा था।