अयोध्या में सड़कों पर उतरे वकील, चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय के खिलाफ की शिकायत
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर फ़ैज़ाबाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अयोध्या पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा और मंदिर प्रशासक गोपाल राव समेत 4-लोगों को नामजद किया है। एसोसिएशन के सदस्य "जय-श्रीराम" के नारे लगाते पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत सौंपी।