अयोध्या व वाराणसी में मकानों की बढ़ती मांग को देखते हुए दोनों जगह बनाए जाएंगे नए उप-नगर
उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के बाद वाराणसी में बसने की इच्छा रखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बकौल राज्य सरकार, दोनों ही शहरों में आशियाने की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने अयोध्या और वाराणसी में नए उप-नगर बनाने का फैसला लिया है।