अयोध्या एयरपोर्ट के लिए पहली फ्लाइट में हनुमान चालीसा पढ़ते लोगों का वीडियो हुआ वायरल

नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि इंटरनैशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम के लिए दिल्ली से पहली फ्लाइट में यात्रियों द्वारा हनुमान चालीसा पढ़े जाने का वीडियो वायरल हो गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹1,450 करोड़ की लागत से बने अयोध्या एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।

Load More