अयोध्या की तस्वीरें पोस्ट करने पर डांटा गया था: कांग्रेस छोड़ने पर राधिका
पूर्व कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी छोड़ने को लेकर कहा है, "राम मंदिर (अयोध्या) से लौटने के बाद मैंने अपने घर के दरवाज़े पर 'जय श्री राम' का झंडा लगाया था और उसके बाद कांग्रेस पार्टी मुझसे नफरत करने लगी।" उन्होंने कहा, "जब भी मैंने फोटो या वीडियो (अयोध्या की) पोस्ट किए तब मुझे डांटा गया।"