अयोध्या की लोकसभा सीट फैज़ाबाद से हारी बीजेपी, सपा के अवधेश प्रसाद 54,567 वोटों से जीते
उत्तर प्रदेश की फैज़ाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी चुनाव हार गई है और इस सीट पर सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने 2 बार के बीजेपी सांसद लल्लू सिंह को 54,567 वोटों के अंतर से हराया है। अवधेश प्रसाद को 5,54,289 वोट जबकि लल्लू सिंह को 4,99,722 वोट मिले हैं। इस सीट के अंतर्गत ही अयोध्या शहर आता है।