अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर का नया वीडियो आया सामने
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने गुरुवार को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में निर्माणाधीन राम मंदिर का एक नया वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। वीडियो में मंदिर की दीवारों, पिलर और छत पर हो रही नक्काशी का काम दिखाया गया है। राय ने कुछ दिन पहले मंदिर की ताज़ा तस्वीरें भी जारी की थीं।