अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर की ताज़ा तस्वीरें की गईं जारी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की ताज़ा तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। इससे पहले एक वीडियो में राम मंदिर के लिए 7 ध्वज स्तंभों का निर्माण कार्य दिखाया गया था। गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होना है।