अयोध्या के राम मंदिर के लिए थाईलैंड से आएगी मिट्टी
अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन से पहले श्रीराम जन्म भूमि के लिए थाईलैंड से मिट्टी आएगी। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की थाईलैंड इकाई के अध्यक्ष सुशील कुमार सराफ ने कहा, "हमने पहले ही प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए थाईलैंड की दो नदियों का पानी भेजा है।" उन्होंने कहा, "हमने बैंकॉक में श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति बनाई है।"