अयोध्या के राम मंदिर के 'सिंहद्वार' की तस्वीर की गई जारी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार को अपने आधिकारिक 'X' अकाउंट पर अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के राम मंदिर के 'सिंहद्वार' की तस्वीर जारी की। ट्रस्ट ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "श्री राम जन्मभूमि मंदिर का भव्य सिंहद्वार।" गौरतलब है कि निर्माणाधीन राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।