अयोध्या के राम मंदिर को एक महीने में मिला 25 किलो सोना-चांदी समेत ₹25 करोड़ का चढ़ावा

अयोध्या (यूपी) के राम मंदिर को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक महीने में 25 किलोग्राम सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब ₹25 करोड़ का चढ़ावा मिला है। राम मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि ऑनलाइन मिले दान की जानकारी अभी नहीं मिली है। 23 जनवरी से अब तक करीब 60 लाख श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

Load More