अयोध्या के राम मंदिर में लगने वाले दरवाज़े की तस्वीर आई सामने
अयोध्या के राम मंदिर में लगने वाले एक दरवाज़े की तस्वीर सामने आई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा, "मंदिर में 44 दरवाज़े होंगे जिसमें 14 दरवाज़ों पर सोने की परत और 30 दरवाज़ों पर चांदी की परत चढ़ाई जाएगी।" मंदिर के दरवाज़ों के लिए लकड़ियां महाराष्ट्र से लाई गई हैं।