अयोध्या में अगली बार रामनवमी का पल लोगों को हर्षित करने वाला होगा: विजयादशमी पर पीएम
दिल्ली के रामलीला मैदान में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के मौके पर रावण दहन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "हमें सौभाग्य मिला है कि भगवान राम का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में गूंजा स्वर पूरे विश्व को हर्षित करने वाला है।"