अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। 4 चरणों वाले इस कार्यक्रम के 19 नवंबर से 20 दिसंबर के पहले चरण में ज़िला/खंड स्तर पर टीमें बनेंगी और दूसरे चरण में 1 जनवरी से घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जाएगा।