अयोध्या में आज से शुरू हुई 'श्री राम राग सेवा', हेमा मालिनी समेत 100 कलाकार देंगे प्रस्तुति
अयोध्या (यूपी) में शुक्रवार को 45 दिवसीय भक्ति संगीत समारोह श्री राम राग सेवा शुरू हुआ जिसमें अभिनेत्री-नर्तकी हेमा मालिनी, भजन गायक अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल व नृत्यांगना सोनल मानसिंह समेत 100 कलाकार प्रस्तुति देंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि आयोजन भगवान के समक्ष 'गुड़ी मंडप' में हो रहा है। इसका समापन 10 मार्च को होगा।