अयोध्या में नए हवाई अड्डे का नाम होगा महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट: रिपोर्ट

'एएनआई' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में बने नए हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को इस एयरपोर्ट और पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।

Load More