अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह की ताज़ा तस्वीर आई सामने
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "गर्भगृह की तस्वीर, जहां प्रभु श्री रामलला विराजमान होंगे।" इससे पहले राय ने मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति का एक वीडियो भी शेयर किया था।