अयोध्या में राम मंदिर के लिए पुजारियों की निकली भर्ती
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में निर्माणाधीन राम मंदिर में अर्चकों (पुजारियों) की भर्ती के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन contact@srjbtkshetra.org पर 31 अक्टूबर तक भेजे जा सकते हैं। 20 से 30 वर्ष आयु के लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं व प्रशिक्षण के दौरान अर्चकों को ₹2,000/माह छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।