अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए सिर पर ईंट उठाकर डिप्टी सीएम पाठक ने किया श्रमदान
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने और अपने सिर पर ईंट उठाकर मंदिर के निर्माण कार्य में श्रमदान करने का वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, "राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है जो अपनी तय समय सीमा से पहले पूरा होगा।"