अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में फर्श पर की जा रही नक्काशी कार्य की तस्वीरें हुईं जारी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (अयोध्या) ने निर्माणाधीन राम मंदिर की 3 नई तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। इनमें एक तस्वीर में कुछ कारीगर मंदिर के फर्श पर नक्काशी करते हुए नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।