अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन कैसी रहेगी राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था?
उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राम मंदिर की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मंदिर के मुख्य परिसर में सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे और मंदिर परिसर के 'रेड ज़ोन' व 'येलो ज़ोन' में पीएसी व यूपी पुलिस के जवान तैनात होंगे। वहीं, मंदिर परिसर व उसके आसपास एसएसएफ भी तैनात रहेगी।