अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए किस स्तर के कितने पुलिस अधिकारियों की हुई तैनाती?
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुरक्षा को लेकर शहर में प्रदेश के विभिन्न ज़िलों के 100 से अधिक डीएसपी, लगभग 325 इंस्पेक्टर और 800 उप-निरीक्षकों को तैनात किया गया है। वहीं, वीआईपी सुरक्षा के लिए 3 डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी व 90 इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं।