अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के वीडियो में दिखी वह जगह जहां रखी जाएगी भगवान राम की मूर्ति
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में निर्माणाधीन राम मंदिर के 'गर्भगृह' का वीडियो सामने आया है जिसमें वह जगह दिख रही है जहां भगवान राम की मूर्ति स्थापित होगी। वीडियो में कारीगर स्तंभ पर नक्काशी करते दिख रहे हैं। राम जन्मभूमि ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के मुताबिक, मूर्ति में भगवान राम खड़ी हुई मुद्रा में होंगे।