अयोध्या में राम की पैड़ी पर युवती ने 'कुंवारा नहीं मरना' गाने पर बनाई रील, वीडियो हुआ वायरल
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में राम की पैड़ी पर नहाते समय 'कुंवारा नहीं मरना' गाने पर एक युवती द्वारा बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो पर कहा, "प्रभारी इंस्पेक्टर को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।" इससे पहले भी राम की पैड़ी पर बनाए कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।