अयोध्या में राम जन्मभूमि पर खुदाई के दौरान मिलीं मूर्तियां, तस्वीर आई सामने
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर बताया है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर खुदाई के दौरान एक प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। चंपत राय ने 'X' पर इसकी तस्वीर शेयर कर लिखा है, "इनमें (अवशेष में) कई मूर्तियां व स्तंभ शामिल हैं।"