अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह की नई तस्वीरें जारी
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह की नई तस्वीरें जारी की गई हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने 'X' पर लिखा, "प्रभु श्री रामलला का गर्भगृह स्थान लगभग तैयार है। हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।" गर्भगृह में भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी।