अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य की नई तस्वीरें की गईं जारी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक 'X' अकाउंट पर अयोध्या स्थित राम मंदिर के निर्माण कार्य की नई तस्वीरें जारी की हैं। राम जन्मभूमि ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया है कि मंदिर के पहले चरण का निर्माण कार्य 30 दिसंबर 2023 और पूरा निर्माण कार्य 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।