अयोध्या में राम मंदिर के पास केएफसी का भी स्वागत है लेकिन मेन्यू वेज होना चाहिए: अधिकारी
अयोध्या में विशाल सिंह नामक सरकारी अधिकारी ने बताया है कि राम मंदिर के नज़दीक केएफसी के आउटलेट का भी स्वागत है लेकिन मेन्यू वेज होना चाहिए। अमेरिकी फास्ट फूड रेस्टोरेंट चेन केएफसी ने अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर अपनी एक यूनिट लगाई है। गौरतलब है कि अयोध्या में पंच कोसी मार्ग पर मांस व शराब बेचने की अनुमति नहीं है।