अयोध्या में राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगाई गईं नई मूर्तियों की तस्वीरें आईं सामने
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक 'X' अकाउंट पर बताया है कि अयोध्या में राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर भगवान हनुमान, गरुड़, गज और सिंह की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। ट्रस्ट ने इनकी तस्वीरें शेयर कर लिखा, "ये मूर्तियां राजस्थान के ग्राम बंसी पहाड़पुर के हल्के गुलाबी रंग के बलुआ पत्थर से बनी हैं।"