अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से 25 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में किए दर्शन
अयोध्या (यूपी) में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान राम के दर्शन किए हैं। मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दान पेटियों में करीब ₹8 करोड़ जबकि जबकि चेक/ऑनलाइन से करीब ₹3.50 करोड़ का दान मिला है।