अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह को लेकर सीएम ने क्या-क्या दिए हैं निर्देश?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर (अयोध्या) में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अधिकारियों को 15 जनवरी तक समारोह से संबंधित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कुंभ की तर्ज़ पर 25-50 एकड़ में एक टेंट सिटी तैयार करने व क्षेत्र में विभिन्न भाषाओं में साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

Load More