अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए इमाम के खिलाफ जारी किया गया फतवा
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने को लेकर ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइज़ेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा जारी हुआ है। मुफ्ती साबिर हुसैनी ने यह फतवा जारी कर इलियासी पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, इलियासी ने फतवा को लेकर कहा, "मैं इस्लामिक देश में नहीं रहता हूं...यह मुझपर लागू नहीं होता।"