अयोध्या में रामलला की मूर्ति के भेष में दिख रहे लड़के की तस्वीर हुई वायरल
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में रामनवमी के दिन रामलला की मूर्ति के भेष में तैयार हुए लड़के की तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़का बुधवार को बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से अयोध्या पहुंचा। एक X यूज़र ने लिखा, "यह राम जी के लिए लोगों की श्रद्धा है" जबकि एक अन्य यूज़र ने लिखा, "भक्ति की कोई सीमा नहीं है।"