अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के दौरान रोने लगे सपा विधायक अभय सिंह, तस्वीर आई सामने
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को रामलला के दर्शन करने के दौरान सपा विधायक अभय सिंह भावुक होकर रोने लगे जिनकी तस्वीर सामने आई है। उन्होंने कहा कि जब राज्य के सभी विधायक रामलला के दर्शन के लिए आए थे तब सपा विधायकों को आने से रोक दिया गया था। सिंह ने हालिया राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी।