अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए 3 दोस्तों की सरयू नदी में डूबने से हुई मौत
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचे 3 दोस्तों की रविवार को सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। दरअसल, कानपुर के रहने वाले 6 दोस्त दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे थे और नदी में नहाते समय एक युवक के डूबने पर बाकी दोनों दोस्त उसे बचाने के लिए नदी में कूदे थे।